बीजेपी के लिए 'लकी मस्कट' क्यों कहे जा रहे नितिन नवीन? बंगाल जीत के बाद 'बड़े कद' का संकेत खुद पीएम मोदी ने दिया

बीजेपी के लिए 'लकी मस्कट' क्यों कहे जा रहे नितिन नवीन? बंगाल जीत के बाद 'बड़े कद' का संकेत खुद पीएम मोदी ने दिया
Nitin Nabin BJP President: भारतीय राजनीति में कभी-कभी ऐसे क्षण आते हैं, जब मंच पर घटने वाला एक छोटा-सा दृश्य सत्ता और संगठन के बदलते समीकरणों की बड़ी कहानी कह जाता है. सोमवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में ऐसा ही एक पल सामने आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक तौर पर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को माला पहनाकर न केवल उन्हें सम्मानित किया, बल्कि यह संकेत भी दे दिया कि पार्टी के लिए संगठन और इसका नेतृत्व सबसे अधिक महत्वपूर्ण है.