बारीक नक्काशी से पीतल का तैयार हो मोर दीपक की विदेशों में खूब डिमांड, घर के सजावट में है खूब डिमांड
मुरादाबाद में पीतल के विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाते हैं. जिन्हें देश विदेश में एक्सपोर्ट किया जाता है. तो वहीं पीतल नगरी के इस शहर में पीतल के विभिन्न उत्पाद के साथ-साथ इन दिनों पीतल का दीवार का मोर दीपक तैयार किया जा रहा है. जिसमें मोर पर बारीक नकाशी कर तैयार किया गया है. जो देखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षित लग रहा है और मोर के ठीक आगे नकाशी कर दीपक को किया गया है.