बस्तर के गोरियापाल में पानी संकट गहराया, गांव वालों की मजबूरी देखकर सिस्टम पर आएगा गुस्सा!
बस्तर जिले के गोरियापाल गांव में आज भी ग्रामीण झरिया का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं. इसी पानी का उपयोग नहाने, बर्तन धोने और पशुओं द्वारा भी किया जाता है. जिससे पानी दूषित हो रहा है.ग्रामीणों का कहना है कि पानी पीने से सर्दी-खांसी और अन्य बीमारियां फैल रही हैं.