बयाना का रहस्यमयी उषा मंदिर! नीलम की करोड़ों की मूर्ति चोरी, फिर भी अटूट आस्था से गूंजता है धाम
Usha Temple Of Bayana : भरतपुर के बयाना स्थित उषा मंदिर अपनी प्राचीनता, रहस्य और आस्था के लिए प्रसिद्ध है. यहां कभी नीलम से बनी भगवान गरुड़ की करोड़ों की दुर्लभ मूर्ति स्थापित थी, जिसे कथित तौर पर चुरा लिया गया. इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था आज भी अटूट है और दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं.