बड़ा आकार और ढेर सारा मीठा गूदा.. यूं ही नहीं नवाबों की पहली पसंद था बैगनपल्ली, जानिए कैसे पड़ा इसका ये नाम

बड़ा आकार और ढेर सारा मीठा गूदा.. यूं ही नहीं नवाबों की पहली पसंद था बैगनपल्ली, जानिए कैसे पड़ा इसका ये नाम
बैगनपल्ली आम, जिसे सफेदा या बेनिशान आम भी कहा जाता है, आंध्र प्रदेश के नंदीयाल जिले की प्रसिद्ध किस्म है. यह अपने बड़े आकार, पतले छिलके, रेशे रहित मुलायम गूदे और बेहद मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इसकी बाजार में काफी मांग रहती है और लंबे समय तक खराब न होने के कारण इसे एक्सपोर्ट भी किया जाता है. करीब 100 साल पुराने इतिहास वाला यह आम कभी नवाबों की पहली पसंद हुआ करता था.