बंद होने वाली थी ये सरकारी कंपनी! हजारों करोड़ का घाटा और वीआरएस लेते कर्मचारी, अब सालभर में 25000 करोड़ की कमाई
BSNL Earning : टेलीकॉम सेक्टर की एकमात्र सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने महज 2 साल के भीतर अपनी कमाई का आंकड़ा 25 हजार करोड़ रुपये पहुंचा दिया. एक समय डूबने की कगार पर पहुंच चुकी यह कंपनी आज 4जी सर्विस के विस्तार की वजह से ताबड़तोड़ पैसे छाप रही है.