बंगाल के पहले सीएम कुर्सी पर केवल 143 दिन ही रह सके, बिड़ला का प्रस्ताव ठुकरा दिया था

बंगाल के पहले सीएम कुर्सी पर केवल 143 दिन ही रह सके, बिड़ला का प्रस्ताव ठुकरा दिया था
पश्चिम बंगाल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. प्रफुल्ल चंद्र घोष वैज्ञानिक थे और अच्छी नौकरी छोड़कर राजनीति में कूदे थे. गांधीजी उन्हें बहुत मानते थे. वह ईमानदार थे और कट्टर गांधीवादी लेकिन उनका यही रवैया तब के गुटबाज कांग्रेसी नेताओं को रास नहीं आया. इसके चलते वह लंबे समय तक गद्दी पर नहीं रह पाए