फल फटने से खराब हो रही टमाटर की फसल, तो यहां जानिए एक्सपर्ट के असरदार उपाय
गर्मियों में टमाटर की फसल को 'फल फटने' के शारीरिक विकार यानी फिजियोलॉजिकल डिसऑर्डर से बचाने के लिए किसान बोरोन का प्रबंधन करें. मिट्टी में बोरोन की कमी और असंतुलित सिंचाई इस समस्या का मुख्य कारण है, जिसे अंतिम जुताई या बोरेक्स के छिड़काव और सटीक सिंचाई प्रबंधन से नियंत्रित कर किसान भारी आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं.