प्यार में पागल मजनूं; प्रेमिका के 'NO' पर मचाया हाई वोल्टेज ड्रामा, हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, मच गई अफरातफरी
Girlfriend-Boyfriend Love: कर्नाटक के बेंगलुरु से प्यार में पागल एक युवक के 'हाई वोल्टेज ड्रामा' से पूरा गांव परेशान हो गया. तीन साल से रिलेशनशिप में रह रहे युवक की प्रेमिका ने जब शादी से इनकार किया, तो वह भड़क गया. प्रेमिका के घर पर हंगामा करने के बाद वह सीधे हाई-टेंशन बिजली के खंभे पर जा चढ़ा. उसने जिद पकड़ ली कि जब तक उसकी प्रेमिका वहां नहीं आती, वह नीचे नहीं उतरेगा. मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है.