पापनाशिनी गंगा जहां-जहां से गुजरी, अब वहां लहराया भगवा, सिर्फ एक किला फतह करना बाकी
वेस्ट बंगाल में प्रचंड जीत के बाद गोमुख से गंगासागर तक अब बीजेपी का राज हो गया है. उत्तराखंड, यूपी, बिहार और बंगाल तक गंगा के तटों पर भगवा परचम लहर रहा है. अब पांच राज्यों वाले इस रूट पर सिर्फ झारखंड का किला फतह करना बाकी है.