पाठा का 100 साल पुराना कुंआ भीषण गर्मी में भी नहीं सूखता, गांव के लोग बोले पूर्वजों की है धरोहर, जाने
करीब 100 साल पुराना यह कुआं आज भी अपनी मजबूत जलधारा के लिए जाना जाता है. गांव वालों का कहना है कि उन्होंने आज तक इस कुएं को पूरी तरह सूखते नहीं देखा है. एक समय था जब पूरे गांव के लोग इसी कुएं का पानी पीने और घरेलू कामों में इस्तेमाल करते थे,लेकिन समय के साथ इसकी साफ-सफाई बंद हो गई,जिसके चलते अब लोग इसका पानी पीने से बचते हैं. यह अनोखा कुआं चित्रकूट जिले के पाठा क्षेत्र के सरहट गांव में स्थित है.