पश्चिम एशिया पर ब्रिक्स में रार, भारत की अध्यक्षता में निकला बीच का रास्ता! पर्दे के पीछे की पूरी कहानी
BRICS 2026 India: नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की बैठक 2026 में पश्चिम एशिया के मुद्दे पर सदस्य देशों के बीच मतभेद सामने आए हैं. भारत की अध्यक्षता में जारी 'अध्यक्षीय बयान' (Chair’s Statement) में स्वीकार किया गया कि मध्य पूर्व की स्थिति पर देशों के विचार अलग-अलग थे. हालांकि, सभी ने शांति, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन पर सहमति जताई.