पंकज चौधरी के बाद हर्ष मल्होत्रा, दो केंद्रीय मंत्रियों को प्रदेश की कमान, क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल?
इतिहास इस बात की गवाही देता है कि भाजपा जब भी अपने मंत्रियों को संगठन के काम में झोंकती है, तो वह केवल उनके कद का इस्तेमाल चुनाव जीतने के लिए करती है और उनके स्थान पर कैबिनेट में नए, युवा और ऊर्जावान चेहरों को मौका देती है. क्या पंकज चौधरी और हर्ष मल्होत्रा के साथ भी ऐसा ही होगा? क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल के संकेत हैं?