नीट पेपर लीक: NTA में केंद्र का ऑपरेशन क्लीनअप, दो नए जॉइंट डायरेक्टर तैनात, अब होगी सख्त मॉनिटरिंग
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के वास्ते वर्ष 2026 के लिए नीट-यूजी का आयोजन तीन मई को हुआ था, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों पर इस परीक्षा को गत 12 मई को रद्द कर दिया गया था. सरकार ने सीबीआई को 'अनियमितताओं' की व्यापक जांच करने का निर्देश दिया.