नदी किनारे मिली ऐसी चीज, देखते ही मच गया हंगामा, तुरंत पहुंची इंडियन आर्मी

नदी किनारे मिली ऐसी चीज, देखते ही मच गया हंगामा, तुरंत पहुंची इंडियन आर्मी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पुलस्त्य नदी किनारे पाकिस्तानी मोर्टार शेल मिला है. आशंका है कि यह शेल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान का हो सकता है. आपको बता दे की पुंछ शहर में पुलस्त्य नदी के किनारे जागर पार्क के पास एक जिंदा पाकिस्तानी मोर्टार शेल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने संदिग्ध वस्तु देखी तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. मौके पर जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के जवान ऑफिसर पहुंच चुके हैं. बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है, ताकि इसे डिफ्यूज किया ज सके. (इनपुट: कोमल मन्‍हास)