दिल्ली दरबार में हाजिर हुए सिद्धारमैया! कर्नाटक की CM कुर्सी पर सस्पेंस गहराया, हाईकमान का बुलावा
Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस फिर गहरा गया है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस हाईकमान के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे हैं. इसी बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की मौजूदगी ने सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं को और तेज कर दिया है. कांग्रेस नेतृत्व राज्यसभा चुनाव, कैबिनेट विस्तार और कर्नाटक के राजनीतिक हालात पर चर्चा कर सकता है. हालांकि सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें बैठक का एजेंडा नहीं पता और 'अटकलें हमेशा चलती रहती हैं.' लंबे समय से कांग्रेस के भीतर ढाई-ढाई साल के सत्ता साझेदारी फॉर्मूले की चर्चा होती रही है. ऐसे में दिल्ली में होने वाली बैठक को कर्नाटक की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.