दाईं और बाईं कौन सी आंख फड़कना होता है शुभ, जानिए क्या कहता है ज्योतिष
आंख फड़कना सिर्फ एक सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया नहीं बल्कि ज्योतिष में इसे शुभ और अशुभ संकेतों से भी जोड़ा जाता है. मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार पुरुषों की दाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है, जबकि महिलाओं के लिए बाईं आंख फड़कना लाभ और खुशियों का संकेत देता है. वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तनाव, नींद की कमी और ज्यादा स्क्रीन टाइम इसके मुख्य कारण हो सकते हैं.