थलापति विजय का एक कदम और दांव पर AIADMK का भविष्य... 30-32 के खेल में उलझा तमिलनाडु फ्लोर टेस्ट

थलापति विजय का एक कदम और दांव पर AIADMK का भविष्य... 30-32 के खेल में उलझा तमिलनाडु फ्लोर टेस्ट
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय का फ्लोर टेस्ट सिर्फ सरकार बचाने का सवाल नहीं रह गया है, बल्कि इसके जरिए यह भी तय हो सकता है कि कभी राज्य की सबसे ताकतवर पार्टी रही AIADMK एकजुट रहेगी या फिर एक और बड़ी टूट का शिकार होगी. विजय को अब एआईएडीएमके के भीतर बगावत कर रहे एक गुट का भी समर्थन मिलता दिख रहा है. इस गुट का नेतृत्व वरिष्ठ नेता सीवी शन्मुगम और एसपी वेलुमणि कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि उनके साथ एआईएडीएमके के करीब 30 विधायक हैं.