तो फिर आपके प्रिय नेहरू जी भी क्या 'Compromised PM' थे? राहुल गांधी को अमित मालवीय का जवाब
Rahul Gandhi Vs Amit Malviya: राहुल गांधी द्वारा PM मोदी की Work From Home और ऊर्जा बचत की अपील को नाकामी बताए जाने पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने तीखा पलटवार किया है. मालवीय ने नेहरू के पुराने बयान का हवाला देते हुए पूछा कि अगर वैश्विक संकट में जनता से जिम्मेदारी निभाने की अपील करना कमजोरी है तो क्या नेहरू भी 'Compromised PM' थे? भाजपा अब इस मुद्दे को जिम्मेदार नेतृत्व और राजनीतिक अवसरवाद की बहस के रूप में पेश कर रही है. पश्चिम एशिया संकट और तेल कीमतों के बीच यह बयान राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ रहा है.