तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला! 99 दिनों तक चलेगा ‘प्रजा पालन’ अभियान, जानें कब से होगी शुरुआत
Telangana Praja Palan Abhiyan: तेलंगाना सरकार ने 99 दिवसीय ‘प्रजा पालन’ अभियान के तहत 11 से 17 मई तक ‘शिक्षा सप्ताह’ आयोजित करने की घोषणा की है. इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाना है. कार्यक्रम का उद्घाटन हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी करेंगे. इस दौरान शिक्षा विभाग के लिए नई कार्ययोजना भी जारी की जाएगी. अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और पर्यावरण जैसे विषयों पर चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है.