तेजस्वी यादव ने बीजेपी विधायक का वीडियो शेयर कर सीएम से पूछा- क्या कार्रवाई की हिम्मत है? मुजफ्फरपुर कांड पर गरमाई राजनीति

तेजस्वी यादव ने बीजेपी विधायक का वीडियो शेयर कर सीएम से पूछा- क्या कार्रवाई की हिम्मत है? मुजफ्फरपुर कांड पर गरमाई राजनीति
Muzaffarpur BJP MLA controversy: मुजफ्फरपुर में बीजेपी विधायक रंजन कुमार और स्थानीय युवक मुकुंद कुमार के बीच उपजा विवाद अब बिहार की राजनीति के केंद्र में आ गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हस्तक्षेप के बाद यह मामला 'सोशल मीडिया वॉर' से निकलकर सीधे सरकार की साख और कानून-व्यवस्था की बहस तक पहुंच गया है.