तीन तलाक के बाद अब तलाक-ए-हसन की बारी? सुप्रीम कोर्ट में कल से महासुनवाई, जानें क्या है यह पूरा विवाद
Talak-e-Hasan Supreme Court Hearing: मुस्लिम समाज में प्रचलित तलाक-ए-हसन प्रथा को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट कल यानी 19 मई से सुनवाई शुरू करेगा. इस व्यवस्था में पति एक-एक महीने के अंतराल पर तीन बार तलाक बोलकर निकाह खत्म कर सकता है. पीड़ित महिलाओं ने इसे एकतरफा और असंवैधानिक बताते हुए रद्द करने की मांग की है. इससे पहले अदालत तीन तलाक जैसी सामाजिक बुराई को भी गैरकानूनी घोषित कर चुकी है.