ताजमहल का वो 'अनसुना' रहस्य, क्या मुमताज के पास ही दफन है शहजादे दारा शिकोह का सिर?
Dara Shikoh Death History: दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल अपनी खूबसूरती और मोहब्बत की मिसाल के लिए जाना जाता है, लेकिन इसी सफेद संगमरमर की दीवारों के पीछे इतिहास का एक खौफनाक और दर्दनाक अध्याय भी छिपा है. यह अध्याय है मुग़ल शहजादे दारा शिकोह की बेरहम हत्या का. कहा जाता है कि सत्ता की हनक और नफरत की आग में जल रहे औरंगजेब ने न केवल अपने भाई दारा शिकोह का कत्ल किया, बल्कि उसके कटे हुए सिर को कैद में बंद पिता शाहजहां को तोहफे के रूप में भेजा था. आज भी यह चर्चा आम है कि दारा शिकोह का सिर ताजमहल परिसर के ही किसी गुमनाम कोने में दफन है. आइए जानते हैं इतिहास के इस स्याह पन्ने की पूरी कहानी.