टेकऑफ से पहले धुआं-धुआं हुई IndiGo की फ्लाइट, आफत में आई पैसेंजर्स की जान, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा!

टेकऑफ से पहले धुआं-धुआं हुई IndiGo की फ्लाइट, आफत में आई पैसेंजर्स की जान, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा!
Indigo News: बेंगलुरु से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6017 में सोमवार को टेकऑफ से ठीक पहले धुआं-धुआं हो गई. विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी केबिन में धुआं फैलने की सूचना मिली. इसके बाद क्रू मेंबर्स ने तुरंत इमरजेंसी प्रक्रिया अपनाते हुए सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. एयरलाइन के मुताबिक घटना में किसी को चोट नहीं आई है. यात्रियों को टर्मिनल पहुंचाकर सहायता दी गई और चेन्नई भेजने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई. फिलहाल धुआं उठने की वजह की जांच की जा रही है.