टेकऑफ के लिए उठा ही था प्लेन का पहला पहिया, तभी लगा ऐसा जोर का ‘झटका’, गेट पर आ खड़ी हुई एतिहाद की फ्लाइट
चेन्नई एयरपोर्ट से अबूधाबी के लिए उड़ने को तैयार एतिहाद एयरवेज के प्लेन को आखिरी समय में अपना टेकऑफ अबॉर्ट करना पड़ा. वजह थी प्लेन में आई एक गंभीर तकनीकी खराबी. प्लेन के सभी पैसेंजर सुरक्षित है. घंटों लंबे इंतजार के बाद पैसेंजर्स को अबूधाबी के लिए रवाना कर दिया गया है.