'झोंपड़ी में दीपक जलाने वाला उतना ही हिन्‍दू, जितना मंदिर जाने वाला', CJI सूर्यकांत ने क्‍यों कही यह बात

'झोंपड़ी में दीपक जलाने वाला उतना ही हिन्‍दू, जितना मंदिर जाने वाला', CJI सूर्यकांत ने क्‍यों कही यह बात
Sabarimala Temple Case: सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ ने सबरीमाला अयप्पा मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े मामले पर सुनवाई के दौरान कहा कि वह 'हिंदुत्व एक जीवनशैली है' संबंधी अपने तीन दशक पुराने फैसले पर पुनर्विचार नहीं करेगी. अदालत ने स्पष्ट किया कि संविधान और धार्मिक आस्था के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है. सुनवाई के दौरान पीठ ने विभिन्न धर्मों और परंपराओं से जुड़े मामलों पर भी व्यापक संवैधानिक प्रश्नों पर विचार किया. यह मामला देशभर में धार्मिक परंपराओं और महिलाओं के अधिकारों को लेकर जारी बहस के केंद्र में बना हुआ है.