जोधपुर के कलाकारों ने IPL में मचाया धमाल! राजस्थान रॉयल्स के लिए बनाया ऐसा राजस्थानी एंथम, सुनते ही झूम उठे फैंस
Jodhpur artists IPL Song: राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर अब IPL के मंच तक पहुंच चुकी है. जोधपुर के प्रतिभाशाली कलाकारों ने राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खास राजस्थानी रंग में रंगा शानदार गीत तैयार किया है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों और संगीत प्रेमियों दोनों का दिल जीत लिया. इस गीत में मारवाड़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और राजस्थानी बोलियों का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. कलाकारों ने राजस्थान की मिट्टी की खुशबू को संगीत के जरिए IPL जैसे बड़े मंच पर पहुंचाने का प्रयास किया है. सोशल मीडिया पर यह गीत तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे राजस्थान रॉयल्स की नई पहचान बता रहे हैं.