जैश के का 'लॉजिस्टिक मैनेजर' निकला सरकारी मास्टर, रात के अंधेरे में आतंकियों को परोसता था दावत, पुलिस ने पहुंचाया जेल

जैश के का 'लॉजिस्टिक मैनेजर' निकला सरकारी मास्टर, रात के अंधेरे में आतंकियों को परोसता था दावत, पुलिस ने पहुंचाया जेल
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों ने आतंक के नेटवर्क पर प्रहार करते हुए दो बड़े मददगारों (OGW) को गिरफ्तार किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में शिक्षा विभाग का एक सरकारी शिक्षक भी शामिल है. पुलिस के अनुसार, ये आरोपी विदेशी आतंकियों और हाल ही में मारे गए जैश कमांडर सैफुल्लाह के समूह को पनाह, रसद और खुफिया जानकारी मुहैया करा रहे थे. एसएसपी नरेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि आतंकवाद के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' के तहत यह कार्रवाई की गई है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.