जिस न्याय के मंदिर ने निचली अदालत को झिड़का, उसी सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई पर चल चुका है जूता
High Court Jailed Lawyer for Misbehavior: सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के बीच न्यायिक शिष्टाचार को लेकर विरोधाभास सामने आया है. जहां जस्टिस गवाई ने खुद पर जूता फेंके जाने के बावजूद आरोपी को माफ कर संयम की मिसाल पेश की, वहीं आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज द्वारा एक वकील को जेल भेजने पर विवाद खड़ा हो गया है. इस मामले में सीजेआई सूर्यकांत ने कड़ा रुख अपनाते हुए रिपोर्ट तलब की है.