जाति जनगणना से भाग रही सरकार, महिला रिजर्वेशन पर बोला झूठ, सोनिया गांधी ने परिसीमन पर केंद्र को घेरा
सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पूरी सच्चाई बिल्कुल नहीं बता रहे हैं. विपक्ष ने रिजर्वेशन को सेंसस से जोड़ने की डिमांड कभी नहीं की थी. मल्लिकार्जुन खरगे ने 2024 से ही इसे लागू करने की मांग की थी. नारी शक्ति वंदन एक्ट पिछले साल सर्वसम्मति से पास हुआ था. सरकार ने रिजर्वेशन को परिसीमन के बाद लागू करने की शर्त रखी. विपक्ष ओबीसी महिलाओं के लिए भी कोटे की भारी कर रहा है.