चित्रकूट से पहाड़ी, राजापुर सहित इन रुटों के लिए चलेगी चार नई ग्रामीण बस, रोज तय करेगी 82 किमी का सफर, जाने

चित्रकूट से पहाड़ी, राजापुर सहित इन रुटों के लिए चलेगी चार नई ग्रामीण बस, रोज तय करेगी 82 किमी का सफर, जाने
चित्रकूट में अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने जा रही है. जिले के दूरस्थ और पिछड़े गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए चार नई ग्रामीण बस सेवाओं का संचालन शुरू किया गया है. इन बसों के शुरू होने से हजारों ग्रामीणों को कम किराए में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा. ये बसें उन क्षेत्रों तक भी पहुंचेंगी, जहां कभी डकैतों का आतंक हुआ करता था और परिवहन के पर्याप्त साधन नहीं थे, इन इलाकों के लोग जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर थे.लेकिन अब नई बस सेवा शुरू होने से अब ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए आसानी होगी.