चार छात्रों ने मिलकर 7000 में तैयार किया मशीन, प्लास्टिक कचरे से होगी कमाई, बोतलों से तैयार हो रहे 3D मॉडल

चार छात्रों ने मिलकर 7000 में तैयार किया मशीन, प्लास्टिक कचरे से होगी कमाई, बोतलों से तैयार हो रहे 3D मॉडल
अंबाला के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के छात्रों ने इस समस्या को अवसर में बदलते हुए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है. दरअसल चार छात्रों की टीम ने मिलकर एक ऐसी मशीन तैयार की है, जो वेस्ट प्लास्टिक को 3डी प्रिंटिंग फिलामेंट में बदलकर उपयोगी वस्तुओं का निर्माण करती है. इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसे मात्र 7000 रुपये की लागत में तैयार किया गया है और इसे बनाने में छात्रों को करीब एक महीने का समय लगा है.