गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक... देशभर की बड़ी बैंक डकैतियों में बिहार लिंक, STF की जांच में चौंकाने वाले खुलासे, बनाया स्पेशल सेल
Bank robbery Bihar link: देशभर में बैंक और ज्वेलरी लूट की बढ़ती घटनाओं के बीच अब बिहार का नाम बार-बार सामने आने लगा है. गुजरात के सूरत से लेकर ओडिशा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश तक हुई बड़ी लूट की वारदातों में बिहार से जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. बिहार पुलिस का मानना है कि पारंपरिक अपराध अब संगठित इंटर-स्टेट गैंग के रूप में बदल चुके हैं, जो कई राज्यों में नेटवर्क बनाकर बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी खतरे को देखते हुए बिहार STF ने बैंक और ज्वेलरी लूट मामलों के लिए अलग से डेडिकेटेड सेल गठित किया है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.