खुल गया हैदराबाद की सबसे मशहूर मिठाई का 'सीक्रेट'! पुल्ला रेड्डी के मैसूर पाक ने कैसे जीता सात समंदर पार लोगों का दिल?
G. Pulla Reddy Mysore Pak Hyderabad Story: हैदराबाद के जी. पुल्ला रेड्डी स्वीट्स का मैसूर पाक पिछले 76 वर्षों से अपनी शुद्धता और लाजवाब स्वाद के लिए मशहूर है. 1948 में शुरू हुई यह दुकान आज एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बन चुकी है. यहाँ का मैसूर पाक अपने रेशमी और नरम टेक्सचर के लिए जाना जाता है, जो शुद्ध देसी घी और धीमी आंच की पकाई से तैयार होता है. यह केवल एक मिठाई नहीं बल्कि हैदराबाद की नवाबी संस्कृति का गौरव है. विदेशी सैलानियों से लेकर स्थानीय लोगों तक, हर कोई इस ऐतिहासिक मिठास का दीवाना है.