कौन हैं इशराफिल चौकीदार, जिसके सपोर्ट में उतरे अभिषेक बनर्जी, कहा- ज्ञानेश कुमार के लिए 10 जन्‍म भी काफी नहीं

कौन हैं इशराफिल चौकीदार, जिसके सपोर्ट में उतरे अभिषेक बनर्जी, कहा- ज्ञानेश कुमार के लिए 10 जन्‍म भी काफी नहीं
Who Is Israfil Chowkidar: पश्चिम बंगाल में अभी विधानसभा चुनाव का दंगल चल रहा है, जिसका फाइनल 4 मई 2026 को है. इस दिन यह तय हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी और कौन विपक्ष में बैठगा. लेकिन उससे पहले डराने-धमकाने और तीखी बयानबाज का दौर अपने चरम पर पहुंच गया है. बंगाल की मह‍िलाएं टीएमसी के दबंग नेता जहांगीर खान के निकट सहयोगी इशराफिल चौकीदार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई हैं. वहीं, भाजपा भी इशराफिल को लेकर हमलावर है. अब वोटर्स को डराने-धमकाने के आरोपी इशराफिल चौकीदार के पक्ष में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी भी मैदान में उतर आए हैं.