किचन में घुसी महंगाई! दही-पनीर-घी, सबके बढ़ने वाले हैं दाम, मुंह मीठा कराने के लिए भी खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
Dairy Product Cost : अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये लीटर बढ़ोतरी कर दी है. इसका असर जल्द ही अन्य डेयरी प्रोडक्ट पर भी दिखने लगेगा. दूध के बाद अब दही, घी और पनीर की बारी है. जल्द ही इन प्रोडक्ट के दाम भी बढ़ सकते हैं. इतना ही नहीं, चाय- कॉफी और रेस्तरां के मीनू पर भी दूध की बढ़ी कीमतों पर असर दिखेगा.