कानपुर के लेदर, फुटवियर निर्यात पर इटली की छुट्टियों का असर, नए ऑर्डर और सप्लाई पर संकट, कारोबारी बदलेंगे रणनीति

कानपुर के लेदर, फुटवियर निर्यात पर इटली की छुट्टियों का असर, नए ऑर्डर और सप्लाई पर संकट, कारोबारी बदलेंगे रणनीति
पहले अमेरिकी टैरिफ का झटका, फिर मिडिल ईस्ट युद्ध का असर और अब इटली से आई नई खबर ने कानपुर के निर्यात कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है. हर साल अगस्त में लंबी छुट्टियों पर जाने वाले इटली के कारोबारी इस बार जुलाई से ही बाजार बंद करने की तैयारी में हैं.इस फैसले का असर सीधे कानपुर के निर्यात कारोबार पर पड़ सकता है, खासकर लेदर और फुटवियर उद्योग पर.कानपुर से बड़ी मात्रा में चमड़े के उत्पाद, जूते, गारमेंट्स, इंजीनियरिंग और केमिकल उत्पाद इटली भेजे जाते हैं.