कम लागत में ज्यादा मुनाफा! किसान ने रेड लेडी 786 पपीते की खेती, अब लाखों में हो रही कमाई

कम लागत में ज्यादा मुनाफा! किसान ने रेड लेडी 786 पपीते की खेती, अब लाखों में हो रही कमाई
Papaya Cultivation: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के किसान अशोक कुमार मौर्य ने पारंपरिक धान-गेहूं की खेती छोड़ पपीते की खेती अपनाकर अच्छी कमाई शुरू की है. उन्होंने रेड लेडी ताइवान 786 वैरायटी के पपीते लगाए जो स्थानीय मौसम में बेहतर उत्पादन दे रही है. किसान के अनुसार पपीते की खेती में करीब 12 से 15 हजार रुपये की लागत आती है, जबकि मुनाफा लाखों में होता है. उन्होंने 1 से 2 बीघा में पपीता लगाया है और सहफसली खेती के तहत टमाटर व गोभी भी उगा रहे है. जिससे एक ही लागत में कई फसलें मिल रही है. अप्रैल 2025 में लगाए गए पौधे 10-11 महीने में फल देने लगे. इस बार अच्छी पैदावार के चलते 2 से 3 लाख रुपये तक आय की उम्मीद है. बाजार में पपीते की लगातार मांग से यह खेती और भी लाभदायक साबित हो रही है.