कम खर्च में बढ़ाना है धान की पैदावार, तो डीएसआर टेक्निक से करें बुवाई और फिर देखिए कैसे होता है तगड़ा मुनाफा
शाहजहांपुर में कृषि विशेषज्ञ किसानों को धान की सीधी बुआई यानी DSR तकनीक अपनाने की सलाह दे रहे हैं. यह आधुनिक विधि पारंपरिक रोपाई की तुलना में कम पानी, कम मजदूरी और कम लागत में अधिक उत्पादन देने में मददगार साबित हो रही है. वैज्ञानिकों के अनुसार DSR तकनीक से भूजल संरक्षण के साथ किसानों की आमदनी भी बढ़ सकती है.