कतर्नियाघाट में बोट सफारी हुई सस्ती, अब आधे खर्च में मिलेगा जंगल और नदी का रोमांच, देखने को मिलेंगे वन्यजीव
कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब जंगल की सैर करना पहले से ज्यादा सस्ता और आसान हो गया है. वन निगम ने पर्यटकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए बोट सफारी के शुल्क में भारी कटौती कर दी है. इससे अब अधिक संख्या में पर्यटक कतर्नियाघाट के खूबसूरत जंगलों और गेरूआ नदी के प्राकृतिक नजारों का आनंद उठा सकेंगे.