उज्जैन में गहराया जल संकट, पानी की एक-एक बूंद को तरसे 400 परिवार, टैंकर आते ही मच जाती है अफरा-तफरी

उज्जैन में गहराया जल संकट, पानी की एक-एक बूंद को तरसे 400 परिवार,  टैंकर आते ही मच जाती है अफरा-तफरी
उज्जैन के विक्रमनगर स्थित गांधीनगर और आसपास की कॉलोनियों में जल संकट ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है. करीब 400 परिवार वर्षों से नियमित जल आपूर्ति का इंतजार कर रहे हैं. टैंकरों पर निर्भर लोगों को दो-दो दिन पानी नहीं मिलता. टैंकर आते ही पानी भरने की होड़ मच जाती है. महिलाओं को काम छोड़कर घंटों पानी का इंतजार करना पड़ रहा है.