इतना भी क्या प्रीमियम... 80 रुपए की एक कप चाय! हैदराबाद के कैफे निलोफर के नए रेट ने उड़ाए होश
Hyderabad Irani Tea Price: हैदराबाद के मशहूर कैफे निलोफर ने अपनी ईरानी चाय की कीमतें बढ़ा दी हैं. अब फुल टी 80 रुपए और सिंगल टी 60 रुपए में मिल रही है. नए रेट कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है. कुछ लोग इसे महंगा बता रहे हैं तो कुछ बढ़ती लागत और प्रीमियम सुविधाओं को इसकी वजह मान रहे हैं. यह विवाद बदलते हैदराबादी कैफे कल्चर की भी तस्वीर दिखा रहा है.