आ रहा 60KM की स्पीड वाला बवंडर! IMD ने 13 राज्यों में जारी किया हैवी रेन अलर्ट

आ रहा 60KM की स्पीड वाला बवंडर! IMD ने 13 राज्यों में जारी किया हैवी रेन अलर्ट
IMD Heavy Rain Alert: IMD ने 26 मई के लिए बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है. बिहार, झारखंड और दक्षिणी कर्नाटक में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से खतरनाक बवंडर आने की चेतावनी दी गई है. असम, मेघालय समेत 13 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में भीषण हीटवेव जारी रहेगी. मौसम विभाग ने मछुआरों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में कई राज्यों में मौसम और ज्यादा उग्र हो सकता है.