आम की गुठली बनने की अवस्था सबसे अहम, फल झड़ाव रोकने के लिए ड्रिप सिंचाई जरूरी; जलवायु परिवर्तन से बढ़ी चुनौती
Agri Tips: प्रो. एस.के. सिंह बताते है कि जब फल का वजन 40-60 ग्राम तक पहुंच जाता है. तब उसकी गुठली सख्त होना शुरू होती है. पेड़ स्वाभाविक रूप से उतने ही फल संभाल कर रखता है, जितनों को वह पर्याप्त पोषण दे सके. शोध यह भी बताते है कि पेड़ पर लगे कुल फलों में से केवल 3-7% ही पूरी तरह पकने की अवस्था तक पहुंच पाते है.