आम्रपाली आम दशहरी-नीलम का हाइब्रिड, छोटे आकार में मिठास और सुगंध का खजाना, हर साल देता है बंपर पैदावार

आम्रपाली आम दशहरी-नीलम का हाइब्रिड, छोटे आकार में मिठास और सुगंध का खजाना, हर साल देता है बंपर पैदावार
Amrapali Mango: आम्रपाली आम का नाम प्राचीन वैशाली की प्रसिद्ध राजनर्तकी और बाद में बौद्ध भिक्षुणी बनी आम्रपाली (अम्बपाली) के नाम पर रखा गया है, जो अपनी सुंदरता और भव्यता के लिए जानी जाती थीं. 1971 में विकसित इस हाइब्रिड किस्म (दशहरी x नीलम) के बेहतरीन स्वाद और रंग को उनकी सुंदरता का प्रतीक मानते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के वैज्ञानिकों ने इसका नाम आम्रपाली रखा.