'आप ऐसा नहीं कह सकते' दलील पर अभिषेक मनु सिंघवी को जज ने डपटा! सीजेआई सूर्यकांत ने भी एक न सुनी

'आप ऐसा नहीं कह सकते' दलील पर अभिषेक मनु सिंघवी को जज ने डपटा! सीजेआई सूर्यकांत ने भी एक न सुनी
Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर एक्ट 2026 की सुनवाई के दौरान वकील एएम सिंघवी और जजों के बीच नाल्सा जजमेंट को लेकर तीखी बहस हुई. सिंघवी ने कानून को आत्म-पहचान के खिलाफ बताया, वहीं जस्टिस बागची ने कानून के आधार में बदलाव की बात कही. सीजेआई सूर्यकांत ने आरक्षण के दुरुपयोग पर सवाल उठाए और फिलहाल कानून पर रोक लगाने से मना करते हुए मामला तीन जजों की बेंच को भेज दिया.