आज से महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल और CNG... जम्मू से दिल्ली तक पेट्रोल पंप पर क्या है लोगों का रिएक्शन?
Petrol-Diesel Price Hike: सुबह-सुबह पेट्रोल पंप पहुंचे लोगों को आज बड़ा झटका लगा. 15 मई से देशभर में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. केंद्र सरकार के ऐलान के बाद पेट्रोल ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल ₹3.11 प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं CNG के दाम में भी ₹2 की बढ़ोतरी हुई है. करीब चार साल बाद ईंधन की कीमतों में यह पहली बड़ी बढ़ोतरी मानी जा रही है. इस फैसले का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है. ऑफिस जाने वाले, कैब चलाने वाले, डिलीवरी बॉय, ट्रांसपोर्ट कारोबार और यहां तक कि घर का बजट संभालने वाली फैमिली तक... हर किसी पर इसका असर दिख सकता है. इस फैसले के बाद न्यूज 18 इंडिया के रिपोर्टस देश के अलग-अलग शहर से जनता से बातचीत की. जम्मू, लखनऊ, दिल्ली से लोगों के अलग- अलग रिएक्शन देखने को मिले हैं. कोई सरकार के साथ है तो इसके विरोध में. देखिए पेट्रोल, डीजल और CNG की बढ़ती किमतों पर पब्लिक क्या बोल रही...