आज लिखा जाएगा चीन की बर्बादी का चैप्‍टर, पाक के तो फेफड़े आ जाएंगे बाहर, PM मोदी-मिलोनी करने वाले हैं बड़ा फैसला

आज लिखा जाएगा चीन की बर्बादी का चैप्‍टर, पाक के तो फेफड़े आ जाएंगे बाहर, PM मोदी-मिलोनी करने वाले हैं बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की मुलाकात को लेकर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. इस बैठक में इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) पर बड़ा फोकस रहने वाला है. माना जा रहा है कि यह कॉरिडोर चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) और पाकिस्तान के सीपेक प्रोजेक्ट के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकता है. रेलवे, सड़क, पाइपलाइन और डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़ा यह मेगा प्रोजेक्ट भारत, मिडिल ईस्ट और यूरोप के बीच व्यापारिक दूरी और लागत दोनों घटा देगा. इससे वैश्विक व्यापार का नक्शा बदलने की संभावना जताई जा रही है.