आगरा में आलू की खेती करने वाले किसानो को मिल रहा लागत से कम दाम, कोल्ड स्टोरेज में पड़ा स्टॉक, सरकार से निर्यात बढ़ाने की मांग

आगरा में आलू की खेती करने वाले किसानो को मिल रहा लागत से कम दाम, कोल्ड स्टोरेज में पड़ा स्टॉक, सरकार से निर्यात बढ़ाने की मांग
आगरा के किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने बताया कि आलू किसान बेहद परेशान है. उन्हें उनका लागत मूल्य तक मिल नहीं पा रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों की 1 हजार रूपये एक कुंटल लागत आती है लेकिन बाजारों में उन्हें सिर्फ 650 या 700 का भाव मिल रहा है. ऐसे में लाभ मूल्य तो दूर लागत मूल्य तक नहीं निकल रही है. किसान नेता ने बताया कि उद्यान मंत्री ने वादा किया है कि आगरा का आलू सड़ने या फेंकने नहीं दिया जायेगा.