आगरा के ताजमहल के निर्माण के समय शाहजहां के आदेश पर तैयार किया गया था पेठा, आज 56 फ्लेवर में होता है तैयार

आगरा के ताजमहल के निर्माण के समय शाहजहां के आदेश पर तैयार किया गया था पेठा, आज 56 फ्लेवर में होता है तैयार
आगरा का पेठा मुगलकाल से मशहूर, शाहजहां के आदेश पर बनी सफेद मिठाई आज 56 से ज्यादा फ्लेवर में, गगन चौहान जैसे व्यापारी बताते हैं विदेशी पर्यटक भी इसे खूब खरीदते हैं. उस दौर के शाही रसोई के कारीगरों ने सफेद कद्दू (पेठे) को उबाला और चीनी की चाशनी में पकाकर पेठे का निर्माण किया था. तब से लेकर आज तक आगरा का पेठा दुनिया में मशहूर हो गया. वर्तमान में तो कई प्रकार के पेठे बाजार में मिल रहे हैं.